आपका एक वोट हमारे देश की दिशा और दशा तय करता है, ऐसे में 19 अप्रैल को अपनी अंगुली पर एक निशान देश के नाम जरूर लगाएं। लोकतंत्र में मतदान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सवैतनिक अवकाश का प्रावधान निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अतः इस अवसर का सदुपयोग करें तथा प्रातः 7 से सायं 6 के बीच अपना समय निकालकर मतदान जरूर करें।
कार्यक्रम में अस्पताल के कार्मिकों को सक्षम, केवाईसी, सी-विजिल एवं वीएचए जैसे मोबाइल एप की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के बीएलओ नवल कुमार, अशोक कुम्हार, प्रतीक शर्मा एवं स्वीप सह प्रभारी संजीव तिवारी उपस्थित रहे। जयपुर के आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में जिला स्वीप टीम की ओर से मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती प्रियंका राठौड़ ने 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों को मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने बताया कि मतदान पश्चात नव मतदाता द्वारा सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान की ली शपथ - सतरंगी सप्ताह
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान की ली शपथ - सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन जिले के कई संस्थानों में हुआ आयोजन