डूंगरपुर | Dungarpur Road Accident: राजस्थान के डूंगरपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि, कई लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर के पास आज तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थनीय लोग और राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर और कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और दम तोड़ चुके लोगों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।