नई दिल्ली | जब से ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथ में आई है तब से ट्विटर में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
इसी बदलाव की आंधी में मंगलवार यानि आज सुबह जिसने भी ट्विटर को देखा तो हैरान रह गया।
जी हां, ट्विटर में इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है।
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने सबकों चौंकाने वाला कदम उठाते हुए ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड (नीली चिड़िया) का लोगो हटा दिया है।