thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, अचानक तबीयत बिगड़ी, बागेश्वर अस्पताल में कराया था भर्ती

desk desk 35

मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बागेश्वर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका इलाज के दौरान निधन हो गया । 

HIGHLIGHTS

  1. 1 मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बागेश्वर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका इलाज के दौरान निधन हो गया । 
uttarakhand cabinet minister chandan ram das passed away
Chandan Ram Das

देहरादून  | Chandan Ram Das Passed Away: उत्तराखंड सरकार को बड़ा झटका लगा है। उनके  कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया है।

मंत्री चंदन राम दास की बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बागेश्वर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

जिसके बाद उनका इलाज के दौरान निधन हो गया ।  वह मंगलवार को ही बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

सीएम धामी ने चंदन राम दास के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। 

उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांतिः।

चंदन राम दास के पास दो समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग थे।

कैबिनेट मंत्री के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य में सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगे आधे झुके रहेंगे।

सरकारी आदेश के मुताबिक, मंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। जिले में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

चार बार बागेश्वर सीट से विधायक

धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास रहे चंदन राम दास उत्तराखंड में भाजपा के दिग्गज नेता रहे। बागेश्वर से विधायक थे। दिवंगत दास ने अपना राजनीतिक करियर 43 साल पहले शुरू किया था। वह हल्द्वानी के एमबी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुके थे। 

चंदन राम दास ने साल 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता और नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने। 

उत्तराखंड में भगत सिंह कोश्यारी की भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने साल 2006 में भाजपा में एंट्री मारी। 

साल 2007 में पहला विधानसभा चुनाव जीता और इसके बाद से लगातार चार बार विधायक रहे।

राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में चंदन राम दास ने कांग्रेस के उम्मीदवार बालकृष्ण को बागेश्वर विधानसभा सीट पर हराया था।

शेयर करें: