भीनमाल। जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने शुक्रवार को भीनमाल क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क के दौरान वैभव ने भीनमाल में परम आराध्या क्षेंमकरी माता मंदिर में खीमज माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वैभव जोगाऊ गांव भी पहुंचे और वहां बिश्नोई समाज के आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भागलभीम में महादेव मंदिर, कंवलेश्वर महादेव, ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। नवरात्र के अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की खुशहाली, संपन्नता व सफलता का प्रार्थना मातारानी से की। वैभव ने भीनमाल क्षेत्र के भागलभीम, निम्बावास, नोहरा, दांतिवास, पुनासा, फागोतरा, थोबाऊ, वाडा भाडवी, नया वाडा, कूका, वाली, भालनी, लाखणी, धुम्बडिया, नरसाणा, सेवडी, जेरण, जुजानी सहित 45 गांवों के लोगों से संवाद किया।
जालोर की तरक्की चाहिए तो कांग्रेस का चुनाव करें
