झालावाड़ | राज बदलेगा या रिवाज को लेकर राजस्थान में वोटिंग जारी है।
जिसमें आज महारानी से लेकर राजकुमारी और भाजपा-कांग्रेस से लेकर आप और आरएलपी तक के प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद हो जाएगा।
राजस्थान के चुनावी रण में वोट डालने से पहले राजनीति के दिग्गजों ने भी अपने ईस्ट देवों को मनाया और ढोक लगाने के बाद ही वोटिंग के लिए प्रस्थान किया।
ऐसे में हमेशा से अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मंदिर जाकर बजरंग बली के ढोक लगाई और आशीर्वाद लिया।

