thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करें सीएम गहलोत, इसके प्रवाह को कभी नहीं रोक सकती कांग्रेस 

thinQ360 thinQ360 755

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि सीएम गहलोत बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करेंए क्योंकि हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं बल्कि यह 36 की 36 कौम और सब धर्मों का आदर करने वाली एक संस्कृति है। इसके प्रवाह को वो और उनकी कांग्रेस कभी नहीं रोक सकती है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 पूर्व सीएम राजे ने कहा कि सीएम गहलोत बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करेंए क्योंकि हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं बल्कि यह 36 की 36 कौम और सब धर्मों का आदर करने वाली एक संस्कृति है। इसके प्रवाह को वो और उनकी कांग्रेस कभी नहीं रोक सकती है। 
vasundhara raje attack on cm ashok gehlot spoke should not make  mistake of challenging hindutva
Ashok Gehlot - Vasundhara Raje

जयपुर |  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के भाजपा और RSS के बयान पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने जबरदस्त हमला बोला है।

पूर्व सीएम राजे ने आज पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पर्दे के पीछे से आग लगाती है। हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति है। 

गौरतलब है किए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा था कि भाजपा और आरएसएस के लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं और दंगा करवाते हैं। 

गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में भाजपा के हिन्दुत्व के एजेंडे को हम बिल्कुल ही नहीं पनपने देंगे।

सीएम गहलोत के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। ऐसे में पूर्व सीएम राजे ने भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए गहलोत के बयान पर करारा जवाब दिया है।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि सीएम गहलोत बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करेंए क्योंकि हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं बल्कि यह 36 की 36 कौम और सब धर्मों का आदर करने वाली एक संस्कृति है।

इसके प्रवाह को वो और उनकी कांग्रेस कभी नहीं रोक सकती है। 

जान हथेली पर रख कर संघ ने किया था सहयोग

राजे ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए सीएम गहलोत और कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा कि आये दिन संघ के खिलाफ एक ही राग अलापने वाले गहलोत शायद भूल गए हैं कि सरदार पटेल तथा 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री ने संघ से मदद मांगी थी और संघ ने जान हथेली पर रख कर सहयोग किया था।

राजे ने सीएम और कांग्रेस को याद दिलाते हुए कहा कि वह शायद यह भूल गए हैं कि देश की आजादी के समय जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर सीमा लांघने की कोशिश की तो जवानों के साथ कितने ही स्वयंसेवकों ने अपने प्राण दिए थे।

राजे ने हमला बोलते हुए कहा किए पिछले दिनों प्रदेश में जितनी भी सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं उनके पीछे कांग्रेस की वोटों की राजनीति थी।

कांग्रेस का काम पर्दे के पीछे रह कर आग लगाने का है। संघ और भाजपा तो इस आग को बुझाती रही है।

शेयर करें: