कोटा | Vasundhara Raje Rally : राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गया है।
चुनावी सीजन में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा (Vasundhara Raje) राजे अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए रविवार को महारैली करने जा रही हैं।
कोटा के तालेड़ा क्षेत्र के शंभूपुरा में राजे आज महा रैली को संबोधित करेंगी।
रैली तैयारियों में लगे नेताओं और समर्थकों का दावा है कि राजे की इस महारैली में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे।