झालावाड़ | Rajasthan Election 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) लोकतंत्र के महापर्व पर बड़े उत्साह के साथ वोट डाला।
पूर्व सीएम राजे पहली बार अपने पोते संग वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान राजे का परिवार भी साथ रहा।
उनके पुत्र और लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह भी साथ रहे। राजे ने परिवार के साथ झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पूरे परिवार ने वोट डालने से पहले मतदान केंद्र के नज़दीक स्थित एक मंदिर में पूजा अर्चना भी की।