लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए भाजपा लगातार कैंपेन कर रही है। इसी के तहत राजस्थान से बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झराखंड के प्रवास पर हैं।
प्रवास के पहले दिन जहां उन्होंने मोदी सरकार की जनहित नीतियों-योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया तो वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया।
बतादें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जारी पार्टी के 'महा जनसंपर्क' अभियान के तहत जनसभाओं के ज़रिए जनसंपर्क कर रही हैं।
निशाने पर हेमंत सोरेन सरकार