झालावाड़ | राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे विधानसभा चुनावों से पहले पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही हैं।
राजे पिछले दो दिनों से झालावाड़ के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कई बार लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किया है।
ऐसे में राजे शुक्रवार को गुर्जर समाज का समर्थन जुटाने के लिए उनके बीच पहुंची और कहा कि मैं तो गुर्जरों की समधन हूं यहां कैसे नहीं आती।
दरअसल, वसुंधरा राजे बीते दिन गुर्जर और गोस्वामी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिकरत करने पहुंची।