जयपुर | वसुन्धरा राजे ने वागड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में दर्शन कर प्रदेश में एक बार फिर से राजनीतिक एंट्री ले ली है। मतलब साफ है कि वसुन्धरा राजे की वापसी सिर्फ बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर पर ही नहीं हुई है। बल्कि उन्होंने मिशन 2023 के तहत तैयारी प्रारंभ कर दी है।

तीन माह पूर्व उन्होंने झुंझुनूं के शाकम्भरी मंदिर में अर्चना की थी। वसुन्धरा राजे इसी अंदाज में अपने राजनीतिक कैम्पेन प्रारंभ करने के लिए जानी जाती रही हैं। बीते बीस साल की राजस्थान में राजनीति में वसुन्धरा राजे ने अपनी सभी राजनीतिक यात्राओं की शुरूआत धर्म स्थलों के दर्शन करके ही की है।



