देसूरी उपखंड क्षेत्र के गुडा जैतावतान में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पर ग्रामवासियों ने ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों ने यह कदम शिक्षकों की कमी के चलते उठाया है। स्कूल में 180 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि परीक्षाएं आने वाली हैं और बच्चों का भविष्य अंधकार में है। ग्रामीण शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों से मांग कर रहे हैं।
स्कूल स्टाफ ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी है और उनसे शिक्षकों की कमी को दूर करने का आग्रह किया है। स्कूल में वर्तमान में थर्ड ग्रेड के 5 शिक्षक हैं, जबकि फस्ट व सेकेंड ग्रेड के पद खाली हैं।
