thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने अशोक गहलोत लगाए गंभीर आरोप

thinQ360 thinQ360 30

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भरतपुर राज परिवार के आपसी झगड़े के बीच हमारे जख्मों पर नमक डालने का काम किया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 ढाई साल पहले भरतपुर एसपी को भी इस बारे में पत्र लिखकर शिकायत की थी
  2. 2 पैंघोर में हुई महापंचायत को लेकर दिव्या सिंह ने कहा कि पंचायत ज्यादा वजूद नहीं रखती है 
vishvendra singhs son anirudh singh made serious allegations against ashok gehlot
अनिरुद्ध सिंह व अशोक गहलोत

भरतपुर | पूर्व राजपरिवार (former royal family) के विवाद के लिए पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व सीएम (CM) अशोक गहलोत को जिम्मेदार बताया है। पूर्व सांसद दिव्या सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने अशोक गहलोत पर गंभीर इलज़ाम लगाते हुए कहा कि गहलोत साहब ने हमारे पारिवारिक झगड़े में आग में घी डालने का काम किया। साथ ही पूछा कि अशोक गहलोत ने मोती महल की सुरक्षा क्यों हटाई थी | 

पूर्व राजघराने के विवाद को लेकर हुई पंचायत के बाद बुधवार को पूर्व सांसद (former MP) दिव्या सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने प्रेस वार्ता (press conference) की। इस दौरान दिव्या सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम (CM) अशोक गहलोत ने भरतपुर राज परिवार के आपसी मतभेद के बीच आग में घी डालने और हमारे जख्मों पर नमक डालने का काम किया। गहलोत के इशारे पर हमारे कॉल रिकार्ड (call record) किए गए। मोती महल पर लगे सुरक्षा गार्ड (Security guard) को भी हटाया गया था।

उन्होंने कहा कि गहलोत के शासन काल में हमारे पास धमकी भरा कॉल (threat call) आते हैं। हमने ढाई साल पहले भरतपुर एसपी (SP) को भी इस बारे में पत्र लिखकर शिकायत की थी।

गहलोत ने ही मोती महल के बाहर सौंदर्यकरण के कामों को रोका। मोती महल से जब सुरक्षा गार्ड (Security guard) को हटाया तो हमने गहलोत से मिलने के लिए कई बार समय मांगा। लेकिन, मुलाकात का समय नहीं मिला। आखिर समझ नहीं आ रहा कि गहलोत साहब हमारे निजी झगड़े में क्यों पड़े | पैंघोर में हुई महापंचायत को लेकर दिव्या सिंह ने कहा कि पंचायत ज्यादा वजूद नहीं रखती है।

इन संपत्ति (Property) को बेचने का दावा

अनिरुद्ध सिंह ने विश्वेंद्र सिंह पर इलज़ाम लगाते हुए कहा कि पूर्व राजपरिवार की मूल्यवान संपत्ति को बेच दिया गया। उन्हें इसकी जानकारी संपत्ति (Property) का बेचान होने के बाद हुई थी। इसमें बांध बारैठा का किशन महल, शिमला की कोठी, माउंट आबू में भरतपुर हाउस, आगरा में हरी पर्वत कोठी, पुष्कर में घाट, गोवर्धन मुकुट मुखारबिंद मंदिर, महारानी जया गिरिराज मंदिर गोवर्धन, गोवर्धन में पूर्व राजपरिवार की छतरी व मोक्षधाम, गोवर्धन की कोठी, किला परिसर स्थित महल खास को बेच दिया गया।

पूर्व राजपरिवार के विवाद को लेकर पंचायत हुई 

कुम्हेर के गांव पैंघोर स्थित चामड़ माता मंदिर पर मंगलवार को बैठक पूर्व प्रधान यदुवीर सिंह कौंरेर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पूर्व राजपरिवार (former royal family) के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री (former cabinet minister) विश्वेंद्र सिंह, उनकी पत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह व उनके पुत्र अनिरुद्ध सिंह के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बात की गई। साथ ही मंत्री पुत्र अनिरुद्ध सिंह के सोशल मीडिया (Social Media) पर जाट समाज को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की गई।

बैठक के बाद विश्वेंद्र सिंह के समर्थक प्रताप सिंह महरावर के नेतृत्व (Leadership) में उनसे मिले। इसमें बैठक में हुए निर्णय के बारे में अवगत कराया गया। माना जा रहा है कि अब जल्द ही महापंचायत आयोजित होगी। जिसमें पूर्व राजपरिवार के विवाद के समाधान पर चर्चा की जाएगी।

शेयर करें: