JAIPUR | पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने चुनाव आयोग (Election Commission) पर राज्य सरकार को बताए बिना ऑब्जर्वर नियुक्त करने और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision - SIR) में गंभीर गलतियों का आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में टीएमसी एजेंटों की बैठक में कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के हित में काम कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त केंद्रीय अधिकारियों को स्थानीय बांग्ला भाषा का ज्ञान नहीं है, जिससे वेरिफिकेशन में गलतियां हो रही हैं।