चूरू | लोकसभा चुनाव के चलते लगातार बढ़ रहीं सियासी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन में तीसरी बार आज राजस्थान के दौरे पर आए हैं आज वे चूरू संसदीय सीट से प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने कहा, राजस्थान समेत पूरे देश के मेरे परिवारजन लगातार तीसरी बार केंद्र में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं चूरू में भारी संख्या में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का वंदन और अभिनंदन |
राम का नाम निकले तो मुंह पर ताला लगा लेना
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया और कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने कोर्ट जाकर भगवान राम को काल्पनिक बताया था कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकालते हुए कहा है कि राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा लेना उन्हें पता है कि अगर राम का नाम लिया तो ना जाने कब राम राम हो जाए वो कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ,और हम कहते हैं भ्रष्टाचारी हटाओ मैं उनसे कहने चाहता हूं, कितने भी झूठ फैला लो, ये मोदी डरने वाला नहीं है |
मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कहा- मैं सार्वजनिक रूप से आपसे प्रार्थना करता हूं। चुनाव का समय है। सबके अपने काम है। इनके मन में रहता है कि प्रधानमंत्री आएं और हम नहीं जाएंगे तो कैसा लगेगा। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि आप मेरी चिंता छोड़ दीजिए। मेरे हर कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं को दौड़ने की जरूरत नहीं है। कोई छोटा कार्यकर्ता भी रहेगा तो चलेगा। मोदी भी छोटा है, उसके बगल में ही बैठ जाएगा।