नई दिल्ली | अमरीका सहित कई देशों में एनआरआई (NRI) कहीं दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, कहीं वे लापता हो रहे हैं तो कहीं उनकी हत्या हो रही है। यह तथ्य सामने आया है कि अधिकतर एनआरआई(NRI) दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं तो सवाल यह पैदा होता है कि वे कहीं जानबूझ कर निशाना (Indians on Target) तो नहीं बनाए जा रहे हैं | ऐसे में आज देशों में भारतीयों की सुरक्षा(Indians Safety) एक सबसे बड़ा मामला बन गया है।
खुद को असुरक्षित महसूस करते भारतीय
भारत का टेलेंट(Talent) पढाई और जॉब के लिए भले ही विदेशों की ओर रुख कर रहा हो, लेकिन हमारे नौजवानों की उन्नति और उनकी सफलता जहां हमारे लिए गर्व का विषय है, वहीं पश्चिम के कई लोगों के लिए ईर्ष्या(jealousy) का विषय भी रहा है। ऐसे में शक की सूई उन लोगों की ओर घूूमती है जो भारत की प्रगति और भारत की प्रतिभाओं की संख्या में हो रहे बढ़ोतरी के कारण खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। विभिन्न देशों में 11 लाख से 12 लाख भारतीय छात्र रहते हैं। भारत में रहने वाले कई छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से दूसरे देश जाते हैं। ऐसे देशों में अमरीका, इंग्लैंड, रूस और कनाडा का नाम सबसे पहले आता है।
कनाडा की रिपोर्ट के अनुसार