जयपुर | कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती और पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासी जंग छिड गई है।
जहां सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा को नागौर सीट पर मजबूत उम्मीदवार मिल गया है। जिससे वह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) को जबरदस्त टक्कर देगी।
वहीं दूसरी ओर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी मार्चो खोलते हुए कहा है कि ज्योति मिर्धा के भाजपा में आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
उनको दो बार चुनाव हरा चुके हैं। एक बार तो जमानत ही जब्त करावा दी थी। आपको बता दें कि छात्रसंघ चुनाव पर रोक के चलते के बेनीवाल प्रदेश के दौरे पर छात्रों के साथ आंदोलन पर हैं।