नई दिल्ली: भारत की खराब टेस्ट फॉर्म ने उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर धकेल दिया है। साउथ अफ्रीका (South Africa) से मिली हार और न्यूजीलैंड (New Zealand) की जीत के बाद भारत (India) अब टॉप-5 से बाहर है। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग पर सवाल उठे।
भारतीय टीम का तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना अब और भी दूर होता दिख रहा है। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है।
पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 0-2 से क्लीन स्वीप झेलकर भारत पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे आ गया था। न्यूजीलैंड की जीत ने भारत को टॉप-5 से बाहर कर दिया है।