आबू रोड | दिल्ली पब्लिक स्कूल, आबू रोड में वार्षिकोत्सव समारोह "यथार्थ सृजन" का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर एक यादगार और प्रेरणादायक शाम का सृजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करना था।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत, सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी और पिंडवाड़ा के विधायक श्री समाराम गरासिया ने संयुक्त रूप से किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथियों ने विद्यालय की सराहना करते हुए छात्रों को समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्राचार्य राजन सेठी ने भी अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम करार दिया।


