जयपुर | राजस्थान क्राइम ब्रांच स्पेशल टीम की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 16 लाख का नशीला सामान पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
चुनावों से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से कार में हरियाणा जा रहा था ऐसा कुछ, पुलिस भी देखकर दंग
भीलवाड़ा जिले की बिजोलिया थाना पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक कार से 110 किलो अवैध अफीम, डोडा चूरा बरामद किया। इसी के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
HIGHLIGHTS
- भीलवाड़ा जिले की बिजोलिया थाना पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक कार से 110 किलो अवैध अफीम, डोडा चूरा बरामद किया। इसी के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
भीलवाड़ा जिले की बिजोलिया थाना पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक कार से 110 किलो अवैध अफीम, डोडा चूरा बरामद किया।
इसी के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा प्रदेश स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
इसी संदर्भ में पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा के तस्कर चित्तौड़गढ़ के बेंगू क्षेत्र से अवैध डोडा तस्करी कर हरियाणा ले जाते हैं।
संबंधित खबरें
जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इसकी पुष्टि होने के बाद एसएचओ बिजोलिया को सूचित किया।
इसके बाद थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे 27 पर अंतर जिला बॉर्डर नाका नला का माताजी पहुंच कर नाकाबंदी की।
ऐसे में देर रात चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रही एक मारुति ब्रेजा कार नाके से कुछ दूरी पहले रुक गई, जिसमें से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर एक को दबोच लिया।
कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 11 प्लास्टिक के कट्टों से 110 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ।
अवैध मादक पदार्थ व कार को जब्त कर पकड़े गए आरोपी किरण पाल हरियाणा के थाना राजौन्द जिला कैथल का रहने वाला है।
पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में किरण पाल ने भागने वाले आरोपी का नाम गोल्डी सरदार बताया है जो हरियाणा के जिला जींद में नीमणाबाद थाना सफीदों का रहने वाला है।
आरोपी ने इस नशे की खेप को जींद में हरविंद्र सिंह के लिए ले जाना बताया है।
पुलिस आरोपी से और भी राज खुलवाने के लिए पूछताछ कर रही है।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका