thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा का मिला साथ: बर्खास्तगी के बाद राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा ऐलान, सोमवार को विधानसभा में करूंगा बड़ा खुलासा

desk desk

मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद भी गुढ़ा के तेवर नरम नहीं दिखे और उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर सच बोलना गुनाह है, तो मैंने गुनाह किया है। गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और मैंने सच ही बोला है। 

HIGHLIGHTS

  • मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद भी गुढ़ा के तेवर नरम नहीं दिखे और उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर सच बोलना गुनाह है, तो मैंने गुनाह किया है। गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और मैंने सच ही बोला है। 
rajendra gudha big announcement after dismissal will make big disclosure in assembly on monday
Rajendra Gudha

जयपुर  | राजस्थान में शुक्रवार का दिन राजधानी जयपुर के लिए बेहद ही उथल-पुथल भरा रहा। जहां सुबह भूकंप के झटकों से लोगों की आंख खुली तो शाम को राजनीति में भूचाल आ गया और लोगों की नींद उड़ गई। 

सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक फैसले ने राजनीति को गरमा दिया। 

दरअसल, सीएम गहलोत ने अपनी ही सरकार की लंबे समय से आलोचना कर रहे राजस्थान के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मामलों के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।

वहीं दूसरी ओर, मंत्री पद गंवाने के बाद भी राजेन्द्र गुढ़ा ने अपने तेवर ढीले नहीं किए। वे अपने उसी बयान पर कायम रहे जो उन्होंने विधानसभा में कहा था।

गौरतलब है कि राजेन्द्र गुढ़ा ने विधानसभा में मणिपुर में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले की तुलना राजस्थान में महिला दुष्कर्मों से करते हुए अपनी ही गहलोत सरकार को लपेट लिया था।

सोमवार को विधानसभा में करूंगा बड़ा खुलासा

मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद भी गुढ़ा के तेवर नरम नहीं दिखे और उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर सच बोलना गुनाह है, तो मैंने गुनाह किया है। 

गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और मैंने सच ही बोला है। 

सीएम गहलोत ने जिस बयान के बाद मुझ पर कार्रवाई की है उस पर सोमवार को विधानसभा में बड़ा खुलासा करूंगा।

15 जून 2023 : इससे पहले सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा के दौरान गुढ़ा ने कहा था कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े। वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत मिले हु ए हैं। प्रदेश की सरकार कर्नाटक के 40 परसेंट के कमीशन से भी ऊपर जा रही है, करप्शन की सारी हदें पार कर दी।

17 अप्रैल 2023 : खेतड़ी में भी गुढ़ा ने गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया था। गुढ़ा ने कहा था कि कांग्रेस में किसी ने मां का दूध पिया है तो वो पायलट पर कार्रवाई करके दिखाए, यदि ऐसा होता है तो छठी का दूध याद आ जाएगा।

23 नवंबर 2022 : गुढ़ा ने कहा था कि राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट को साजिशों के तहत अभिमन्यु के जैसे फंसा लिया गया है और शकुनी मामा चालें चल रहा है। लेकिन, राजस्थान में जल्द परिवर्तन होगा। 

15 जुलाई 2022 : गुढ़ा ने कहा था कि हमारे काम हो रहे हैं, थोड़े बहुत अटक रहे हैं, उसके लिए थोड़ा सा अलाइनमेंट गड़बड़ है, उसे ठीक कर देंगे। दिल्ली तो नहीं जाएंगे, लेकिन शांति धारीवाल का अलाइनमेंट थोड़ा सा गड़बड़ है। उसको ठीक करेंगे। 

24 नवंबर 2021 : गुढ़ा यहां  भी नहीं रहे पीछे और कहा कि हेमामालिनी अब बुढ़ी हो गई है। मेरे क्षेत्र में कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बननी चाहिए।

भाजपा हुई गुढ़ा के साथ

राजेंद्र गुढ़ा के अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवरों को देखते हुए अब इस मामले में विपक्षी भाजपा भी उनके साथ खड़ी हो गई है। 

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जितनी त्वरितता गुढ़ा जी को बर्खास्त करने में दिखाई है, उतनी ही तीव्रता अगर महिला अपराधों पर लगाम कसने में दिखाते तो आज राजस्थान महिला अपराधों के लिए बदनाम नहीं होता। 

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- गुढ़ा ने दिखाया सच बोलने का साहस 

भाजपा के कई नेताओं ने इस मामले में गुढ़ा का स्वागत किया है।  केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुढ़ा के बयान पर कहा है कि उनका अभिनंदन है जो उन्होंने सच बोलने का साहस किया।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सरकार की लगातार आलोचना के बाद उनके पद से हटा दिया गया है। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें