thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राजेन्द्र गुढ़ा कांग्रेस से निष्कासित: आंसू पोंछते हुए बोले गुढ़ा- सदन में मेरे साथ हुई मारपीट, छीन ली गई लाल डायरी

desk desk

सोमवार को राजस्थान कांग्रेस में हुए जोरदार ड्रामे के बाद आखिरकार कांग्रेस ने विधायक राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आज विधानसभा सदन में लाल डायरी को लेकर हुए जोरदार हंगामे के बाद विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थिगित कर दिया।

HIGHLIGHTS

  • सोमवार को राजस्थान कांग्रेस में हुए जोरदार ड्रामे के बाद आखिरकार कांग्रेस ने विधायक राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आज विधानसभा सदन में लाल डायरी को लेकर हुए जोरदार हंगामे के बाद विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थिगित कर दिया।
rajendra gudha expelled from congress
Rajendra Singh Gudha

जयपुर | सोमवार को राजस्थान कांग्रेस में हुए जोरदार ड्रामे के बाद आखिरकार कांग्रेस ने विधायक राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आज विधानसभा सदन में लाल डायरी को लेकर हुए जोरदार हंगामे के बाद विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थिगित कर दिया।

धारीवाल और रफीक खान ने की मारपीट

अपने वादे के मुताबिक, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सोमवार को विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने लाल डायरी जैसे ही विधानसभा में दिखाई तो जोरदार हंगामा हो गया। 

स्पीकर सीपी जोशी की बात की अवमानना करने के बाद गुढ़ा को सदन से बाहर कर दिया गया। 

ऐसे में ये राज नहीं खुल जाए इसलिए मुझसे लाल डायरी को छीन लिया गया। लेकिन मैं भी हार नहीं मानूंगा, आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा। 

राजेंद्र गुढ़ा का आरोप है कि 25 से 30 लोगों ने मिलकर उनपर हमला कर दिया। उनको गिराकर लात-घूंसे मारे गए। उन्होंने कहा कि वह सीएम गहलोत की रिक्वेस्ट पर साथ आए थे, अब लड़ाई लड़ेंगे। गुढ़ा का कहना है कि जब तक उनके शरीर में सांस है, तब तक राजस्थान की बहनों-बेटियों के लिए बोलते रहेंगे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें