जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने के बड़े फैसले के बाद अब गुढ़ा का बढ़ा बयान सामने आया है।
गहलोत का छूटा साथ: तो क्या भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे राजेंद्र गुढ़ा! कह गए ये बड़ी बात
सीएम गहलोत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद भी गुढ़ा के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। शनिवार को उन्होंने फिर से एक बड़ा ऐलान किया है।
HIGHLIGHTS
- सीएम गहलोत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद भी गुढ़ा के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। शनिवार को उन्होंने फिर से एक बड़ा ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
वैसे तो राजेंद्र गुढ़ा ने पहले से ही अपनी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, लेकिन शुक्रवार को विधानसभा के सदन के अंदर ही उन्होंने गहलोत सरकार पर सवालिया निशान उठा दिया।
जिसके बाद सीएम गहलोत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया है।
इस कार्रवाई के बाद भी गुढ़ा के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। शनिवार को उन्होंने फिर से एक बड़ा ऐलान किया है।
राजस्थान के पूर्व मंत्री ने ‘आज तक’ से बातचीत के दौरान भी सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि अगर सच बोलने की सजा ये है तो मुझे मंजूर है, लेकिन मैं सच बोलता रहूंगा।
मैंने सीएम गहलोत पर एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार एहसान किए हैं, लेकिन उस आदमी में एहसान मानने का भाव नहीं है।
मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली है लेकिन राजस्थान में हर रोज अपराध हो रहे हैं। महिला दुष्कर्म के मामले में हम नंबर वन हो गए हैं।
#WATCH | After being removed from the Rajasthan cabinet, Rajendra Singh Gudha says "Public will stay with me, I will work for them. Whether he (Ashok Gehlot) removes me from the cabinet or sends me to jail, I will keep speaking until I am alive. Women in our state are not safe.… pic.twitter.com/ZMkSjbJO7E
क्या अब भाजपा से लडेंगे चुनाव ?
राजस्थान के नेता राजेंद्र गुढ़ा ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने टिकट को लेकर कहा कि, मैं भाजपा से कभी चुनाव नहीं लडूंगा।
भारतीय जनता पार्टी के साथ जाकर चुनाव लड़ने का कभी भी इरादा नहीं रहा है।
मैं तो जो काम कर रहा हूं वो करता रहूंगा। सच बोलना मेरी आदत है और में सच्च बोलता रहूंगा। सोमवार को विधानसभा में आ रहा हूं वहां और खुलासा करूंगा।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर राजेंद्र गुढ़ा पूरा समर्थन करती दिख रही है।
ताज़ा खबरें
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं