जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले अब कांग्रेस ने सरकार रिपीट करने के लिए कमर कस ली है।
पायलट का मास्टर प्लान: चुनावों से पहले गहलोत खेमे के नेताओं संग मिलाई ताल, दिया जीत का मंत्र
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मीटिंग में सचिन पायलट गहलोत खेमे के माने जाने वाले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बगल वाली कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। इस दौरान पायलट ने मंच से अपने संबोधन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को जीत का मास्टर प्लान बताया।
HIGHLIGHTS
- कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मीटिंग में सचिन पायलट गहलोत खेमे के माने जाने वाले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बगल वाली कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। इस दौरान पायलट ने मंच से अपने संबोधन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को जीत का मास्टर प्लान बताया।
संबंधित खबरें
इसके लिए सबसे पहले पार्टी आलाकमानों ने पिछले साढ़े चार साल से चली आ रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच वर्चस्व की लड़ाई को खत्म किया।
जंग पर विराम लगने के साथ ही अब पायलट और गहलोत दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
पायलट अब शुरूआती दिनों की तरह ही गहलोत खेमे के नेताओं के साथ कुर्सी शेयर करते दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि सचिन पायलट खुद ही यह स्वीकार कर चुके हैं कि अशोक गहलोत को काफी अनुभव हैं और उम्र में भी वे बड़े हैं। ऐसे में वह जो सहयोग कर सकते हैं निश्चित रूप से संगठन के लिए करेंगे।
संबंधित खबरें
गुरूवार को भी जयपुर के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मीटिंग में सचिन पायलट गहलोत खेमे के माने जाने वाले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के साथ बगल वाली कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा, अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, हरीश चौधरी, बीडी कल्ला भी मौजूद रहे ।
पायलट इस साल पहली बार कांग्रेस मुख्यालय की किसी बैठक में पहुंचे। सुलह होने के बाद पायलट अब कांग्रेस की बैठकों में लगातार भाग ले रहे हैं।
इस दौरान पायलट ने मंच से अपने संबोधन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को जीत का मास्टर प्लान बताया।
पायलट ने ब्लॉक अध्यक्षों को जीत मंत्र देते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होगी और इसके कर्णधार आप लोग ही होंगे।
पायलट ने ब्लॉक अध्यक्षों को ग्राउंउ पर काम करने और लगातार एक्टिव रहने की सलाह दी।
इस दौरान सचिन पायलट ने राजस्थान भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा।
डोटासरा ने कहा - जो भी इमानदारी से काम करेगा, पार्टी उसे सत्ता और संगठन में इनाम देगी
इस दौरान डोटासरा ने कहा कि मैं ISUI, यूथ कांग्रेस, जिलाध्यक्ष और सचिन पायलट की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बना। केवल 15 साल में कांग्रेस पार्टी ने मुझे पार्टी का अध्यक्ष बना दिया है।
पार्टी में जो भी इमानदारी से काम करेगा उसे पार्टी सत्ता और संगठन में इनाम देगी।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया