टोंक | कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टोंक में भाजपा (BJP) पर जमकर तंज कसा। सचिन पायलट ने कहा लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा (BJP) के करीब 65-70 सांसद कम हो गए हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, भाजपा (BJP) चुनाव से पहले 303 सीटों पर थी और उन्होंने 400 का नारा दिया था।
टोंक: सचिन पायलट ने भाजपा पर कसा जबरदस्त तंज
सचिन पायलट ने कहा भाजपा चुनाव से पहले 303 सीटों पर थी और उन्होंने 400 का नारा दिया था।
HIGHLIGHTS
- लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा के करीब 65-70 सांसद कम हो गए
- युवाओं के साथ अग्निवीर जैसी योजनाओं के नाम पर धोखा किया गया।
संबंधित खबरें
400 की बात करने वाले 200 कुछ पर आ गए हैं। यह जनादेश इस सरकार की नीतियों के खिलाफ है। पायलट ने कहा कि भाजपा (BJP) ने जिस प्रकार की राजनीति का पिछले 10 साल में परिचय दिया है उसके खिलाफ है।
भाजपा के खिलाफ चुनाव का संदेश
सचिन पायलट ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गया उसे जनता ने सराहा है। हमारा संख्या बल लगभग दोगुना हो गया है। INDIA गठबंधन के तमाम घटक दलों को भी बहुत अच्छा समर्थन मिला है। इस चुनाव का संदेश भाजपा (BJP) के खिलाफ है।
युवाओं को दिया धोखा अग्निवीर जैसी योजनाओं के नाम पर
संबंधित खबरें
टोंक में सचिन पायलट ने कहा कि जनता ने भाजपा (BJP) की जन विरोधी नीतियों पर इंडिया अलाइंस (India Alliance) को समर्थन दिया है। राजस्थान से लेकर गुजरात तक हमारे अलाइंस (alliance) के साथी चुनाव जीतकर आए हैं। देश में निर्वाचित मुख्यमंत्रियों (elected chief ministers) को जेल में भेजा गया। युवाओं के साथ अग्निवीर जैसी योजनाओं के नाम पर धोखा किया गया।
सरकार गठन के मुद्दे अभी कुछ कहना जल्दबाजी
सरकार के गठन के मुद्दे पर सचिन पायलट ने बेहद बेबाकी से कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी हम वेट एंड वॉच (wait and watch) की स्थिति में हैं।
संजना जाटव सबसे कम उम्र की सांसद हुई निर्वाचित
सबसे कम उम्र के सांसद के रिकार्ड (Record) पर भी सचिन पायलट ने कहा भरतपुर से हमारी प्रत्याशी (candidate) संजना जाटव तो सबसे कम उम्र की सांसद निर्वाचित (MP elected) हुई हैं। उन्होंने साबित किया कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।
ताज़ा खबरें
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान में 6000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं: ऊर्जा मंत्री ने सितंबर 2026 तक पूरा करने के दिए निर्देश
अजमेर में 20 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य बालिका सैनिक स्कूल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिए निर्देश