नई दिल्ली | राजस्थान विधानसभा ही नहीं देश की संसद में भी सोमवार को बड़ा ड्रामा देखने को मिला है।
राजस्थान से दिल्ली तक बवाल: राजस्थान के बाद अब राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह मानसून सत्र से निलंबित
देश की संसद में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
HIGHLIGHTS
- देश की संसद में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
जहां राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ लाल डायरी के खुलासे को लेकर विधायक राजेंद्र गुढ़ा को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर, देश की संसद में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
’आप’ सांसद संजय सिंह को राज्यसभा सभापति के बार बार मना करने के बाद भी सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया गया।
पीयूष गोयल की शिकायत पर कार्रवाई
राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को निलंबित करने का कदम पीयूष गोयल की शिकायत पर उठाया।
संबंधित खबरें
सांसद पीयूष गोयल का कहना था कि सरकार चर्चा को तैयार है फिर भी कार्यवाही को बार-बार बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
इससे पहले सदन में भारी हंगामे के बीच सभापति ने राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू कराया।
मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर संजय सिंह नारेबाजी करते हुए सभापति के आसन के करीब पहुंच गए। जिस पर सभापति ने चेतावनी देते हुए उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।
संजय सिंह लगातार मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराए जाने की मांग और नारेबाजी करते रहे।
Rajya Sabha adjourned till 2 pm amid ruckus by the Opposition on the Manipur issue. https://t.co/S102x4oxYH
मणिपुर घटना को लेकर सदन में हो रहा हंगामा
गौरतलब है कि मणिपुर में दो महीने से लगातार हिंसा हो रही है। ऐसे में विपक्ष सदन में चर्चा और पीएम मोदी से इस मामले पर जवाब मांग कर रहा है।
विपक्ष सदन में इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसी के चलते सदन के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दल नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं।
ऐसा ही कुछ राजस्थान की विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के चलते राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से पहले बर्खास्त कर दिया गया और सोमवार को उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट