जालोर | जिले के बिशनगढ पुलिस ने बजरी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध तरीके से बजरी का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बजरी से भरा डंपर जब्त किया है।
जालोर: अवैध बजरी से भरे डम्पर सहित चालक गिरफ्तार, जवाई नदी से लगातार हो रहा है खनन
जिले के बिशनगढ पुलिस ने बजरी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध तरीके से बजरी का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बजरी से भरा डंपर जब्त किया है।
HIGHLIGHTS
- बालोतरा के समदड़ी थाना के फुलण गांव निवासी चालक संतोष कुमार पुत्र देवाराम को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
बिशनगढ थानाधिकारी पन्नालाल (Pannalal) ने बताया- जवाई नदी क्षेत्र में से अवैध बजरी का खनन चल रहा था। डंपर में अवैध बजरी भरकर परिवहन की जा रही थी। डंपर को जब्त किया है। साथ ही बालोतरा (balotara) के समदड़ी थाना के फुलण गांव निवासी चालक संतोष (32) पुत्र देवाराम भील को गिरफ्तार किया है। MMDR एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जिले में एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अभियान के तहत ASP रामेश्वरलाल (rameshwar lal) व डीएसपी गौतम जैन (Dysp goutam jain) के सुपरविजन में बिशनगढ थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। कार्यवाही टीम में कॉन्स्टेबल बद्रीनारायण, परबतसिंह, नरेशकुमार व श्रवण कुमार शामिल रहे।
ताज़ा खबरें
सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर 2 घंटे तक बैठा रहा बाघ 'मलंग', पर्यटकों में रोमांच और दहशत
निर्माण क्षेत्र में क्रांति: एनसीबी और अल्ट्राटेक ने कौशल विकास के लिए मिलाया हाथ, लाखों श्रमिकों को मिलेगी ट्रेनिंग
भारत
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: 2027 तक खुलेंगे 25,000 केंद्र, सस्ती दवाओं से बचेगा जनता का पैसा
भारत
भारत ने पहली ब्रिक्स युवा समन्वय बैठक 2026 की मेजबानी की; लचीलापन और नवाचार पर रहा मुख्य फोकस
भारत