जोधपुर | जोधपुर लोकसभा सीट पर परिणाम के लिए महज कुछ घंटों का और इंतजार है। सुबह 8:30 बजे ईवीएम (EVM) का पिटारा खुलेगा। उसमें दर्ज जनता के वोटों की गिनती से तय होगा कि जोधपुर की जनता किसे चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजती है।
लोकसभा सीट: शेखावत हैट्रिक लगाएंगे या उचियारड़ा की खुलेगी किस्मत
जोधपुर लोकसभा सीट पर परिणाम के लिए महज कुछ घंटों का और इंतजार है।
HIGHLIGHTS
- मतगणना केंद्र पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताएंगे
- एडीएम प्रथम के अनुसार 12700 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए |
संबंधित खबरें
मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (Government Polytechnic College) में होगी। इसमें तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतगणना केंद्र पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर (returning officer) प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताएंगे। साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट (Website) पर भी अपडेट करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मतों का पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा तथा दोपहर एक बजे तक जोधपुर लोकसभा सीट की तस्वीर साफ हो जाएगी।
वीडियोग्राफी हुई
सुबह 6:30 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर कड़ी सुरक्षा में ईवीएम (EVM) को एआरओ (ARO) लेकर निकले। एआरओ ईवीएम (EVM) को लेकर मतगणना कक्ष तक गए। उसके बाद चैक किया गया। इसकी वीडियाग्राफी हुई। फिर काउंटिंग का कार्य शुरू होगा।
सबसे पहले 12700 पोस्टल बैलेट की होगी काउंटिंग
संबंधित खबरें
सबसे पहले 12700 पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पहले सभी बैलेट को स्कैन किया जाएगा। इससे वैध और अमान्य बैलेट (invalid ballot) को छांटा जाएगा। अमान्य वोटों (invalid votes) के बारे में आरओ (RO) को बताया जाएगा। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग दो रूम में होगी। एक में 22 व दूसरे में 6 टेबल होंगी। दोनों कक्षों में आरओ (RO) और एआरओ (ARO0 प्रभारी होंगे। एडीएम (ADM) प्रथम के अनुसार 12700 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।
सबसे ज्यादा राउंड लूणी विधानसभा के
काउंटिंग 155 राउंड में पूरी होगी। सबसे अधिक राउंड लूणी विधानसभा के होंगे। सरदारपुरा के सबसे कम राउंड होंगे। फलोदी के 19 राउंड, लोहावट के 20 शेरगढ़ के 21, सरदारपुरा के 17, जोधपुर विधानसभा के 13, सूरसागर के 19, लूणी के 24 व पोकरण विधानसभा के लिए 22 राउंड होंगे।
किस विस की गिनती किस कमरे में
लोहावट विधानसभा की काउंटिंग पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के ग्राउंड में स्थित हॉल नंबर 2 में होगी। कमरा नंबर 41 में शेरगढ़ विधानसभा, सूरसागर विधानसभा की काउंटिंग रूम (counting room) नंबर 42, पोकरण की रूम नंबर 34, सरदारपुरा की सीआर रूम में, जोधपुर की कम्युनिकेशन लैब में, फलौदी की डी 8 व लूणी की डी 7 में काउंटिंग होगी।
इन्होंने किया बैलेट से वोट
सैनिक, चुनाव ड्यूटी (election duty) में तैनात कर्मचारी, सरकारी अधिकारी और प्रिवेंटिव डिटेंशन (preventive detention) में रहने वाले लोग।
ताज़ा खबरें
सिरोही के मंडार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो से अधिक सोने के आभूषणों के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान में 6000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं: ऊर्जा मंत्री ने सितंबर 2026 तक पूरा करने के दिए निर्देश