जयपुर | राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराधों के बीच राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।
अधजली लाश से सनसनी: जयपुर में महिला की हत्या कर सड़क किनारे फेंका, पेट्रोल डाल लगाई आग
मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। सफेद कपड़े में शव को बांधकर फेंका गया। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
HIGHLIGHTS
- मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। सफेद कपड़े में शव को बांधकर फेंका गया। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
संबंधित खबरें
जयपुर से सटे कानोता थाना क्षेत्र में एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है।
हत्यारों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए शव को आग लगाकर जला दिया है।
गांववालों ने जब सुबह सड़क किनारे पड़े महिला के अधजले शव को देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का आधा चेहरा और कपड़े में लाल रंग का कुर्ता अधजला है।
प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। सफेद कपड़े में शव को बांधकर फेंका गया। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं।
संबंधित खबरें
लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कानोता के पापड़ गांव में सड़क किनारे महिला की अधजली लाश पड़ी है।
जिस पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मौके पर से साक्ष्य जुटाए। मृतक महिला की उम्र करीब 25 साल बताई गई है।
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाना सामने आया है।
महिला का आधा चेहरा जल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को कपड़े में बांध ठिकाने लगाने के लिए देर रात वाहन के जरिए पापड़ गांव में सुनसान जगह फेंक गए।
हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए पैट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
लेकिन महिला का चेहरा पूरी तरह से जलने से बच गया और जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिल सकेगी।
महिला के चेहरे के बाएं ओर एक मस्सा बताया जा रहा है। पुलिस ने रेप की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका की पहचान के साथ ही हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका