मुंबई | बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में देने वाले मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी और जानी-मानी भारतीय पार्श्व गायिका पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है।
यश की सिमरन छोड़ गई दुनिया: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, बॉलीवुड को दिए हैं कई हिट गाने
74 वर्षीय पामेला चोपड़ा ने गुरूवार को मुंबई में आखिरी सांस ली। वे पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
HIGHLIGHTS
- 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा ने गुरूवार को मुंबई में आखिरी सांस ली। वे पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
संबंधित खबरें
74 वर्षीय पामेला चोपड़ा ने गुरूवार को मुंबई में आखिरी सांस ली। वे पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।
उन्हें निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
वे कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
पामेला चोपड़ा यश चोपड़ा की पत्नी होने के साथ ही आदित्य चोपड़ा-उदय चोपड़ा की मां भी थी। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी उनकी बहू हैं।
संबंधित खबरें
पामेला चोपड़ा एक बहु-प्रतिभाशाली महिला थीं। उन्होंने पार्श्व गायिका, फिल्म लेखक और निर्माता के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय योगदान दिया।
पामेला पढ़ी लिखीं, खूबसूरत और इंटीलीजेंट महिला थी। जिन्होंने परिवार के साथ साथ पति के कामकाज में हमेशा अपनी राय रखी। वो बेशक पर्दे पर नहीं आईं लेकिन उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर वो सब किया जो चोपड़ा परिवार के लिए कोई न कर पाता।
यशराज की फिल्मों में एक निर्माता के रूप में उनका नाम कई बार पर्दे पर आया। उन्हें आखिरी बार वाईआरएफ डॉक्यूमेंट्री ’द रोमेंटिक्स’ में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा की यात्रा और उद्योग में उनके योगदान के बारे में बात की थी।
कई हिट फिल्मों में गाए हैं गाने
कुछ ही लोगों को पता है कि अमिताभ बच्चन की ’कभी कभी’ की कहानी पामेला ने ही लिखी थी। उन्हें म्यूजिक से काफी लगाव था। यश चोपड़ा भी उनके इस टेलेंट की कद्र करते थे। पैम के नाम से मशहूर पामेला ने सिलसिला से लेकर कई हिट फिल्मों के गाने गाए।
कभी कभी, नूरी, चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, और मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फिल्मों में पामेला के गाने उनके प्रशंसकों द्वारा हमेशा याद किए जाएंगे।
1970 में बनी थी यश चोपड़ा की दुल्हनिया
पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में हुई थी और उनके दो बेटे हुए- आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा। वह एक प्यार करने वाली पत्नी और मां थीं, जिन्हें उनके परिवार और प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा। बता दें कि, बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर यश चोपड़ा का पहले ही निधन हो चुका है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'