नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू में शतक ठोकने के बाद एक बेहद भावनात्मक क्षण अपने पिता के साथ बिताया।
पिता-पुत्र नहीं रोक पाए आंसू: शतक बनाने के बाद बेटे यशस्वी ने फोन कर कहा- ’पापा आप खुश हैं ना’, परिवार को तोहफे में दिया नया घर
जायसवाल ने अपने पिता को देर रात वीडियो कॉल किया था। उनका ये वीडियो कॉल बेहद इमोशनल था। जिसने जायसवाल और उनके परिवार दोनों की आंखों में आंसू ला दिए।
HIGHLIGHTS
- जायसवाल ने अपने पिता को देर रात वीडियो कॉल किया था। उनका ये वीडियो कॉल बेहद इमोशनल था। जिसने जायसवाल और उनके परिवार दोनों की आंखों में आंसू ला दिए।
संबंधित खबरें
अपने डेब्यू मैच में जायसवाल के असाधारण प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरीं क्योंकि उन्होंने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 171 रनों की शानदार पारी खेली।
युवा खिलाड़ी जायसवाल के असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया।
परिवार को तोहफे में दिया नया घर
यशस्वी जायसवाल ने अपने परिवार को बहुत बड़ी खुशी दी है। उन्होने परिवार को मुंबई में एक नया घर तोहफे में दिया है।
संबंधित खबरें
पहले उनका परिवार मुंबई में दो कमरों के किराए के फ्लेट में रहता था। लेकिन अब परिवार पांच कमरों वाले फ्लेट में शिफ्ट हो गया है।
यशस्वी का सपना था कि उनका परिवार भी अपने घर में रहे।
शतक लगाने के बाद पिता को कहा- खुश हैं ना पापा?
इस शतक के बाद जायसवाल ने अपने पिता को देर रात वीडियो कॉल किया था। उनका ये वीडियो कॉल बेहद इमोशनल था। जिसने जायसवाल और उनके परिवार दोनों की आंखों में आंसू ला दिए।
इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ’हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में किया है।
जयसवाल के पिता भूपेन्द्र ने बताया कि टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने शतक से खुश होकर जायसवाल ने सुबह लगभग 4ः30 बजे उनकों वीडियो कॉल किया।
पिता ने बताया कि इस दौरान उनसे बात करते हुए जायसवाल की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी।
पिता ने कहा कि ये क्षण हम दोनों के लिए बेहद भावनात्मक था। दोनों की आंखों में आंसू थे।
एक छोटी सी बातचीत में उसने बस मुझसे पूछा, ’पापा, आप खुश हैं ना?’
दोहरे शतक से चूक गए यशस्वी
टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अकेले ही पूरी वेस्टइंडीज की टीम पर भारी पड़े।
जायसवाल ने 171 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन तेजी से दोहरे शतक के करीब पहुंचने के बावजूद चूक गए और पवेलियन लौटे।
यशस्वी ने अपनी 171 रनों की पारी में 387 गेंदो का सामना किया।
डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी तीसरे भारतीय
टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।
उन्होंने 171 रन बनाए। उनसे पहले शिखर धवन ने 187 रन और रोहित शर्मा ने 177 रन अपने डेब्यू मैच में बनाए थे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया