जयपुर | Free Smartphone : राजस्थान की गहलोत सरकार प्रदेश की महिलाओं को विधानसभा चुनावों से पहले एक और बढ़ी सौगात देने जा रही है।
फ्री स्मार्टफोन, इंटरनेट के साथ: 10 अगस्त से लगेंगे कैंप, प्रथम चरण में मिलेंगे 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन
लंबे समय से प्रदेश की महिलाएं Free Smartphone पाने का इंतजार कर रही थी। ऐसे में अब उनका इंतजार अगस्त में खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से स्मार्टफोन बांटने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
HIGHLIGHTS
- लंबे समय से प्रदेश की महिलाएं Free Smartphone पाने का इंतजार कर रही थी। ऐसे में अब उनका इंतजार अगस्त में खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से स्मार्टफोन बांटने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
लंबे समय से प्रदेश की महिलाएं Free Smartphone पाने का इंतजार कर रही थी। ऐसे में अब उनका इंतजार अगस्त में खत्म होने वाला है।
राज्य सरकार की ओर से स्मार्टफोन बांटने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) प्रदेश की जनता से किया गया वादा निभाते दिख रहे हैं, हालांकि इस वादे को पूरा करने में देर जरूर हुई है।
गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया था।
संबंधित खबरें
जिसके तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट सहित स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाने हैं।
अब इस योजना के क्रियान्वयन के लिए इसका नाम बदलकर ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना' (Indira Gandhi Smartphone Scheme) रखा गया है।
बुधवार को शासन सचिव आनंदी द्वारा जारी किए आदेशों के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में लगभग 40 लाख महिला लाभार्भियों को स्मार्टफोन और डाटा सिम बांटे जाएंगे।
इसके लिए सभी संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और विशेधाधिकारी को 10 अगस्त से शिविर लगाने दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीओआईटी के अधिकारियों और उपखंड अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कलेक्टर ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है।
इसके लिए 28 जुलाई को मुख्य सचिव स्तर पर वीडियो कांफ्रेंस भी प्रस्तावित है।
राजस्थान सरकार की इस योजना के प्रथम चरण में इन्हें मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन
- विधवा एवं एकल नारी पेंशन प्राप्तकर्ता महिलाओं,
- कक्षा 9 से 12वीं तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं,
- संस्कृत शिक्षा, तकनीकी और पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययन छात्राओं,
- मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं,
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखियाओं फ्री स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग की ओर से जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और वार्ड वार लाभार्थी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जा रही है।
पहले जुलाई में बांटने की कही थी बात
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में महंगाई राहत कैंप के दौरान किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए 25 जुलाई से पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाने की बात कही थी।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'