जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले दो नेताओं का पगड़ी को लेकर अलग-अलग मान-सम्मान देखने को मिला।
आन-बान और शान होती है पगड़ी: दो पगड़ी, दो नेता, नजारा ऐसा देखने वाले भावुक हो जाए
इंसान की आन-बान और शान कही जाने वाली पगड़ी जब सिर से उतरकर किसी के पैरों में जाती हैं तो उस इंसान का कलेजा भी चला जाता हैऔर जब यहीं पगड़ी सिर पर धर दी जाती हैं तो ये उस इंसान के लिए ताज बन जाती है, उसका गौरव और सम्मान बन जाती है।
HIGHLIGHTS
- इंसान की आन-बान और शान कही जाने वाली पगड़ी जब सिर से उतरकर किसी के पैरों में जाती हैं तो उस इंसान का कलेजा भी चला जाता हैऔर जब यहीं पगड़ी सिर पर धर दी जाती हैं तो ये उस इंसान के लिए ताज बन जाती है, उसका गौरव और सम्मान बन जाती है।
संबंधित खबरें
इसे जिसने भी देखा वह सिर पर धरी जाने वाली पागड़ी को लेकर भावुक जरूर हो गया।
इंसान की आन-बान और शान कही जाने वाली पगड़ी जब सिर से उतरकर किसी के पैरों में जाती हैं तो उस इंसान का कलेजा भी चला जाता है।
और जब यहीं पगड़ी सिर पर धर दी जाती हैं तो ये उस इंसान के लिए ताज बन जाती है, उसका गौरव और सम्मान बन जाती है।
लेकिन कुछ लोग इस पगड़ी की कीमत को समझने में भूल कर बैठते हैं।
संबंधित खबरें
अपने रूतबे और अहम में पगड़ी की मर्यादा को भूलकर बड़ा पाप कर बैठते हैं।
ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में।
यही है कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा
राजस्थान की आन-बान-शान पगड़ी को कांग्रेस के विधायक द्वारा इस तरह लात मारकर फेंकना और बुजुर्ग जो हर तरह से पूजनीय होते हैं उन्हें इस तरह दुत्कारना कांग्रेस पार्टी के ही संस्कार और संस्कृति है।
राहुल गांधी जी जो दिल में मोहब्बत की दुकान लिए… pic.twitter.com/jR4dbP4TxC
यहां पगड़ी का अपमान
चितौड़गढ़ के बेंगू से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी अपने बेटे के लिए नौकरी की गुहार लेकर आए बुजुर्ग की पगड़ी को लात मार कर उछालते हुए दिखाई दे रहे है।
हालांकि, इस वीडियो को पुराना और फेक बताया जा रहा है लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद से राजस्थान में चुनावों से पहले सियासत गरमा गई है।
विपक्ष इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी पर आक्रामक हो गया है।
यहां पगड़ी का सम्मान
पगड़ी की आन-बान और शान का दूसरा नजारा बाड़मेर के गुढ़ामालानी से भी सामने आया है।
यहां वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद से ही उनके समर्थकों में निराशा का माहौल है।
ऐसे में हेमाराम चौधरी के समर्थक उन्हें मनाने में लगे हुए है। इसी बीच एक समर्थक ने अपने सिर पर रखी पगड़ी उतारकर उनके चरणों में रख दी तो मंत्री हेमाराम चौधरी ने पगड़ी की कीमत और मान-मर्यादा को समझते हुए उसे अपने हाथों से उठाकर वापस समर्थको दे दी।
यहीं नहीं, मंत्री हेमाराम ने भी उसका मान रखते हुए अपनी पगड़ी उतार कर नीचे रखनी चाही। हालांकि समर्थकों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।
सोशल मीडिया पर पगड़ी के अपमान और सम्मान के ये दोनों वीडियो जमकर वायरल हो रहे है।
पगड़ी की इज़्ज़त ऐसे होती है pic.twitter.com/wbwZrTx00m https://t.co/g3DaXiKRO6
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल