प्रतापगढ़ | राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हो गया है। शनिवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में यात्रियों से भरी एक बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए।
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस की ट्रेलर से भिड़ंत, 4 की मौत, 18 घायल
शनिवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में यात्रियों से भरी एक बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
HIGHLIGHTS
- शनिवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में यात्रियों से भरी एक बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
संबंधित खबरें
सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। ये हादसा जिले की सुहागपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के कचोटिया गांव के पास हुआ बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशाासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इसके साथ ही जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों से बात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सांवलिया जी और शनि महाराज के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे सभी
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, शनि अमावस्या के अवसर पर लांबाडाबरा के सरपंच जीवनलाल शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे अपने गांव से लोगों को लेकर सांवलिया जी और शनि महाराज के दर्शन करने के लिए बस से रवाना हुए थे।
इसी बीच गांव से कुछ किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 56 पर ओवरटेक के चक्कर में बस खराब पड़े ट्रेलर से टकरा गई।
इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
बताया गया है कि बस में कुल 41 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
जिसके चलते पुलिस को अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को लांबाडाबरा और कटारो का खेड़ा गांव से सांवलिया जी और शनि महाराज के दर्शन के लिए जा रहे 41 यात्रियों की बस का रास्ते में सुहागपुर पंचायत समिति क्षेत्र के कचोटिया गांव के पास एक्सीडेंट हो गया।
इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल