Jaipur | मानसून ( Monsoon 2023) के बादलों ने अब देश के कई राज्यों में तांडव मचाना शुरू कर दिया है।
बारिश कहर: राजस्थान में नदी-नाले उफान पर, हिमाचल में 5 लोगों की मौत, हाईवे बंद, पुल-मकान बहे
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा हनुमानगढ़ के संगरिया में करीब 6 इंच बारिश हुई। यहां घरों के बाहर एक-एक फीट तक पानी भर गया। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। शिमला में एक मकान गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है...
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा हनुमानगढ़ के संगरिया में करीब 6 इंच बारिश हुई। यहां घरों के बाहर एक-एक फीट तक पानी भर गया। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। शिमला में एक मकान गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है...
संबंधित खबरें
भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार भूस्खलन हो रहा है।
बारिश से सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश प्रभावित हो रहा है। राज्य में लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश के पानी ने तबाही मचाई है।
बारिश के चलते राज्य में रविवार को 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान में भी भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते कई बांध लबालब हो गए हैं।
संबंधित खबरें
नदी-नाले उफान मार रहे हैं। कई बांधों पर चादर चलने से पानी ने निचले इलाकों में कहर बरपा दिया है।
प्रदेश के हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर में जोरदार बारिश के कारण शहरों व कस्बों में सड़कें नदियां बन गईं और बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा हनुमानगढ़ के संगरिया में करीब 6 इंच बारिश हुई। यहां घरों के बाहर एक-एक फीट तक पानी भर गया।
इसके अलावा सीकर, सिरोही, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, पाली, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, डूंगरपुर और अजमेर के अलावा राजधानी जयपुर में भी बादल जमकर बरसे हैं।
बीती रात सीकर के नवलगढ़ रोड पर एक इंच बारिश से सड़कें दरिया में तब्दील हो गईं।
वहीं, गंगापुर सिटी के बामनवास सरकारी अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।
वहीं, मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
ये लो अजमेर रोड जयपुर pic.twitter.com/Pjv51PtrvP
हिमाचल में बरप रहा कहर
हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। शिमला में एक मकान गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है तो कुल्लू में एक महिला और रामपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई है।
बाहंग में ब्यास नदी में तीन दुकानें बह गई।
कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी उफान पर हैं। बारिश से पहाड़ खिसक रहे हैं। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हो गए हैं।
सड़कें तो दूर की बात है रेलवे ट्रेक तक बह गए हैं।
#WATCH | A bridge connecting Aut-Banjar washed away as Beas river flows ferociously in Mandi district of Himachal Pradesh
(Video confirmed by police) pic.twitter.com/q9S8WSu96Z
बाहंग में खतरे को देखते हुए इलाके को खाली करवाया जा रहा है। पंडोह बांध के गेट खोलने से ब्यास में बाढ़ आ गई है। पंडोह में जलभराव हो गया है। बाढ़ जैसे हालात हैं। ब्यास नदी ओट में पुल के ऊपर से गुजर रही है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया