मुंबई | Aditya Singh Rajput Death: मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है।
मनोरंजन जगत से दुखद खबर: एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर का 32 साल की उम्र में निधन, बाथरूम में पाए गए मृत
आदित्य सिंह राजपूत एमटीवी के स्टार थे। उनकी मौत की खबर से मनोरंजन जगत समेत उनके फैंस भी सदमे में हैं। उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ कई ब्रांडों के लिए काम किया। उनकी मौत उद्योग के लिए एक सदमे के रूप में आई।
HIGHLIGHTS
- आदित्य सिंह राजपूत एमटीवी के स्टार थे। उनकी मौत की खबर से मनोरंजन जगत समेत उनके फैंस भी सदमे में हैं। उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ कई ब्रांडों के लिए काम किया। उनकी मौत उद्योग के लिए एक सदमे के रूप में आई।
संबंधित खबरें
सोमवार को जाने-माने एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर की मौत हो गई है।
टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
उन्होंने मात्र 32 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी है।
आदित्य सिंह राजपूत एमटीवी के स्टार थे। उनकी मौत की खबर से मनोरंजन जगत समेत उनके फैंस भी सदमे में हैं।
संबंधित खबरें
उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ कई ब्रांडों के लिए काम किया। उनकी मौत उद्योग के लिए एक सदमे के रूप में आई।
आपको बता दें कि बीते दिन रविवार को भी मनोरंजन जगत की जानी-मानी बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का सड़क हादसे में निधन हो गया था।
वे सिर्फ 29 साल की थी और मनोरंजन जगत का जाना माना चेहरा थी।
बाथरूम में पाए गए मृत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य सिंह राजपूत आज दोपहर में अपने अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में मृत अवस्था में पाए गए।
उनकी मौत का पता उनके एक दोस्त को चला तो उसने बिल्डिंग के वॉचमैन की मदद से आदित्य को अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन अस्पताल के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आदित्य अंधेरी में एक बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर रहते थे। उन्होंने एमटीवी पर स्प्लिट्सविला में अपनी शानदार छाप छोड़ी थी।
मौके पर पुलिस एक्टर की मौत के पीछे के कारणों को जांचने में जुटी है।
Actor Aditya Singh Rajput found dead at his apartment in Andheri area. Body sent for post-mortem. Investigation underway: Mumbai Police
(Pic: Aditya's Instagram) pic.twitter.com/1ZHbKB9ilp
बता दें कि आदित्य दिल्ली से हैं और एक मॉडल के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
वह क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे।
उन्होंने लगभग 300 विज्ञापनों में काम किया और स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया।
इसके अलावा लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 और अन्य जैसे टीवी प्रोजेक्ट किए। हाल ही में, वह एक प्रोडक्शन हाउस से जुड़े थे ।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल