thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: आनासागर झील संवर्धन एवं संरक्षण अभियान

thinQ360 thinQ360

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर स्वच्छ और सुन्दर रहे यह उत्तरदायित्व हम सभी का है। नगर निगम अथवा सरकार इनमें हमारी सहभागी है। आनासागर से जलकुम्भी हटाने का कार्य काफी चुनौतिपूर्ण था

HIGHLIGHTS

  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर स्वच्छ और सुन्दर रहे यह उत्तरदायित्व हम सभी का है। नगर निगम अथवा सरकार इनमें हमारी सहभागी है। आनासागर से जलकुम्भी हटाने का कार्य काफी चुनौतिपूर्ण था
ajmer

जयपुर । आनासागर झील संवर्धन एवं संरक्षण अभियान के अन्तर्गत जलकुम्भी योद्धाओं का सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उप महापौर नीरज जैन एवं आयुक्त देशलदान ने जलकुम्भी योद्धाओं के कार्य की सराहना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर स्वच्छ और सुन्दर रहे यह उत्तरदायित्व हम सभी का है। नगर निगम अथवा सरकार इनमें हमारी सहभागी है। आनासागर से जलकुम्भी हटाने का कार्य काफी चुनौतिपूर्ण था। इसे पूर्ण करने के लिए नगर निगम की सम्पूर्ण टीम बधाई की पात्र है। इसके लिए प्रत्येक स्तर का सहयोग रहा। इसे मूर्त रूप देने वाले यौद्धाओं का सम्मान वास्तविकता में अजमेर शहर का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम हम सभी का है। मानसून में नालों की सफाई का कार्य भी एक चुनौति रहेगी। नगर निगम द्वारा इसे प्रतिवर्ष पूर्ण किया जाता है। फॉयसागर में भी कार्य आरम्भ हुआ है। इसका केचमेण्ट एरीया बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे ईआरसीपी से जोड़ने से अजमेर शहर को राहत मिलेगी। अजमेर शहर के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध रहेगा। संवेदनशीलता से कार्य करके जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। वेतनभोगी कर्मचारी की जगह जनसेवक बनकर कार्य करें।

नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा 18-18 घण्टे प्रतिदिन कार्य करके इस चुनौति पर विजय प्राप्त की गई है

टैग: rajasthan ajmer
शेयर करें:

ताज़ा खबरें