जालोर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के नाचना से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में तड़के भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा गुजरात के धानेरा के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के AC में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा: नाचना–अहमदाबाद प्राइवेट बस में भीषण आग
संबंधित खबरें
बताया जा रहा है कि उस समय बस में करीब 16 यात्री सवार थे, जो गहरी नींद में थे। अचानक बस में धुआं और आग की लपटें फैलने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकलना पड़ा।
इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पहले धानेरा अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर पालनपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। कई यात्रियों के मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।
जानकारी के अनुसार यह बस स्वागत ट्रेवल्स की थी, जिसे हाल ही में नाचना–अहमदाबाद रूट पर शुरू किया गया था। बस संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम को मौके पर भेज दिया गया है और यात्रियों व उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा
thinQ360