जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में उथल-पुथल जारी है।
बेनीवाल ने मिलाया चन्द्रशेखर से हाथ: भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेगी आरएलपी और आजाद समाज पार्टी
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) और आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने एकजुट होकर भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
HIGHLIGHTS
- आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) और आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने एकजुट होकर भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
जहां कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के नेताओं को तोड़ने में लगी हुई हैं वहीं, छोटे राजनीतिक दल गठबंधन करने में बिजी है।
अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन कर एकता दिखाई है और चुनाव में उतारने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि 200 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) और आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने एकजुट होकर भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
आरएलपी का आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि जनहित के मुद्दों को लेकर हम राजस्थान की तमाम सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा-कांग्रेस को करारा जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा और किसान बदलाव की आस लगाए बैठा है और उस बदलाव को ये गठबंधन गति देगा। हम राजस्थान की जंग मिलकर जीतेंगे।
वहीं दूसरी ओर, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले चुनावों में 80 लाख लोगों ने भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया था। ऐसे में समझा जा सकता है कि आम जनता क्या सोच रही है?
आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) के गठबंधन को लेकर RLP प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता...!@hanumanbeniwal@AzadSamajParty @BhimArmyChief #RLPRajasthan #RajasthanWithThirdFront pic.twitter.com/oZaWBzm4dE
जयपुर में होगी महारैली
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में हम बड़ी रैली आयोजित करने जा रह रहे हैं। जिसमें परिवर्तन की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
इसी के साथ जल्द ही हमारे प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी राजस्थान द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची
सभी @AAPRajasthan उम्मीदवारों को बहुत - बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं,
माननीय श्री @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में राजस्थान को बदलने की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे। इंकलाब जिंदाबाद।… pic.twitter.com/0k4zQJmyuA
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल