जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार अब कुछ ही घंटे का रह गया है।
राजस्थान का रण: अमित शाह बोले- जनता करेगी ’जादूगर’ को गायब, सीएम अशोक गहलोत का जवाब- ये षड्यंत्रकारी लोग हैं...
अमित शाह ने ये बड़ा दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा किसी भी स्थिति में धर्म के नाम पर आरक्षण के पक्ष में नहीं है।
HIGHLIGHTS
- अमित शाह ने ये बड़ा दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा किसी भी स्थिति में धर्म के नाम पर आरक्षण के पक्ष में नहीं है।
संबंधित खबरें
25 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले आज गुरूवार शाम को चुनावी शोर थम जाएगा, लेकिन उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर तीखा प्रहार किया है।
राजनीति के चाणक्य अमित शाह ने प्रेसवार्ता करते हुए गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में 5 साल तक दलितों और महिलाओं पर अत्याचार हुआ।
कांग्रेस ने 5 साल तक आम जनता को कुशासन देने का काम किया है।
इस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी सरकारी भवन में करोड़ों रुपये मिले। भ्रष्टाचार का ऐसा आलम हो गया कि अब इस जादूगर को जनता गायब करेगी।
संबंधित खबरें
शाह का दावा- भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
यहीं नहीं, अमित शाह ने ये भी बड़ा दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा किसी भी स्थिति में धर्म के नाम पर आरक्षण के पक्ष में नहीं है।
अगर कोई भी इसका कानून लेकर आता है तो भाजपा उसके खिलाफ रहेगी।
लाल डायरी का जिक्र करते हुए अशोक गहलोत पर तंज
इसी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पीएम मोदी की तरह ही लाल डायरी का जिक्र भी करते हुए अशोक गहलोत पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली पर लाल डायरी की बिक्री नहीं हुई, क्योंकि लोगों को डर था कि लाल डायरी खरीदेंगे या किसी को गिफ्ट में देंगे तो उसको भी लोग भ्रष्टाचार से जोड़कर देखेंगे।
सीए गहलोत ने भी किया जवाबी हमला
वहीं दूसरी ओर, सीएम अशोक गहलोत ने भी गुरूवार को अचानक से एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला है।
उन्होंने कहा भाजपा नेताओं को दुख इस बात का है कि वो हमारी सरकार गिरा नहीं पाए।
इसलिए अब पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अन्य नेताओं ने चुनाव के समय प्रदेश में धावा बोल रखा है, लेकिन ये 25 नवंबर के बाद मुंह तक नहीं दिखाएंगे। ये षड्यंत्रकारी लोग हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल