लखनऊ | उत्तर प्रदेश पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एनकाउंटर अभियान जारी है।
UP पुलिस का एक और एनकाउंटर: ट्रेन में महिला सिपाही पर हमला करने वाला बदमाश अनीस ढेर, दो साथी अस्पताल में
सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ टीम ने एनकाउंटर में ढेर किया है। अनीस के दो साथी आजाद और विशंभर दयाल घायल हैं और पुलिस की गिरफ्तार में हैं।
HIGHLIGHTS
- सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ टीम ने एनकाउंटर में ढेर किया है। अनीस के दो साथी आजाद और विशंभर दयाल घायल हैं और पुलिस की गिरफ्तार में हैं।
संबंधित खबरें
एक बार फिर से यूपी पुलिस ने एक बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए हैं।
सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ टीम ने एनकाउंटर में ढेर किया है।
अनीस के दो साथी आजाद और विशंभर दयाल घायल हैं और पुलिस की गिरफ्तार में हैं।
हालांकि बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
बदमाश अनीस के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि करते हुए स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है।
पुलिस ने उसक दो अन्य साथियों को इनायत नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
UP: Man killed and two arrested in an encounter in Ayodhya
Read @ANI story | https://t.co/LC5N9nj8nD#Encounter #UttarPradesh #Ayodhya pic.twitter.com/i7HAjDcqIX
अनीस पर पुलिस ने रखा था एक लाख रुपये का इनाम
पुलिस ने आरोपी अनीस को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।
अयोध्या में सावन मेले के दौरान 30 अगस्त को सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में मुख्य आरोपी अनीस और उसके साथियों ने एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था।
सरयू एक्सप्रेस में अयोध्या जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से महिला पड़ी हुई थी। यात्रियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
घटना के बाद एसटीएफ की टीम ने मनकापुर से अयोध्या आने वाले 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। जिसमें सीट के विवाद को लेकर बदमाशों ने महिला पर हमला किया था।
मृतक महिला सुलतानपुर जिले में तैनात थी और सावन मेला ड्यूटी के लिए अयोध्या आ रही थी।
बदमाशों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था। महिला सिपाही का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनके बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
ऐसे आए पुलिस के चुंगल में
आरोपियों की जानकारी हाथ लगने के बाद करीब 150 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर पुलिस आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची।
शुक्रवार यानि आज सुबह पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए इनायत नगर थाना क्षेत्र में पहुंची और आरोपियों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होने के बाद पकड़े गए।
इसी दौरान पूरा कलंदर में अनीस के मौजूद होने की सूचना पर वहां भी पुलिस पहुंची और उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने गोली चला दी। ऐसे में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो अनीस को लगी।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका