नई दिल्ली | भारत से पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू (Anju) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
भारत की अंजू बनी पाकिस्तान की फातिमा: दो बच्चों को पति के हवाले कर ’अंजू’ ने पाकिस्तानी नसरुल्लाह से की शादी
भारत की अंजू पाकिस्तान की फातिमा बन गई है। खबरों की माने तो दो बच्चों की मां अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है।
HIGHLIGHTS
- भारत की अंजू पाकिस्तान की फातिमा बन गई है। खबरों की माने तो दो बच्चों की मां अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है।
संबंधित खबरें
अब भारत की अंजू पाकिस्तान की फातिमा बन गई है।
खबरों की माने तो दो बच्चों की मां अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है।
खबर तो ये भी है कि अंजू ने अपना ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।
अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के कबाइली जिले ऊपरी दीर में नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई थी। इसकी जानकारी उसके पति को भी नहीं थी।
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो भी वायरल होने लगा है।
संबंधित खबरें
अंजू और नसरुल्लाह की शादी दीर अपर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई। शादी के बाद अंजू ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास कम समय है, मुझे फिर यहां आना चाहिए।
A pretty girl #Anju from #india in #pakistan...Says she is in love with #KhyberPukhtunkhwa and its culture... she's going back on 20th August.... pic.twitter.com/sx6JFqTmkB
गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में पति और अपने दो बच्चों के साथ रह रही 35 साल की अंजू अपने पति अरविंद को जयपुर जाने की कहकर पाकिस्तान पहुंच गई थी।
उसका पति भी इस बात से अनजान था, लेकिन जब पाकिस्तान से अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह का सोशल मीडिया पर मैसेज देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई।
अंजू की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। अब उसका पति भी अपने घर से कही और चला गया है।
बता दें कि अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वर्तमान में वह अलवर में रहती थी।
सीमा हैदर की तरह ही अंजू की लवस्टोरी इंटरनेट के जरिए शुरू हुई थी।
अंजू और नसरुल्लाह की दोस्ती 2019 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'