सवाई माधोपुर | राजस्थान की सवाई माधोपुर से भाजपा से बागी हुई नेत्री आशा मीणा अपनी बात पर अड़िग हैं।
मेरी मंशा क्लियर है मैं चुनाव तो लड़ूंगी: सवाई माधोपुर से आशा मीणा को ऐलान, नहीं लूंगी नाम वापस
भाजपा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) से भाजपा नेता आशा मीणा (Asha Meena) किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही हैं। उन्होंने साफ कह दिया हैं कि मेरी तो मंशा क्लियर है मैं चुनाव तो लड़ूंगी।
HIGHLIGHTS
- भाजपा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) से भाजपा नेता आशा मीणा (Asha Meena) किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही हैं। उन्होंने साफ कह दिया हैं कि मेरी तो मंशा क्लियर है मैं चुनाव तो लड़ूंगी।
संबंधित खबरें
जहां एक ओर भाजपा हो या कांग्रेस टिकट नहीं मिलने से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले नेता अपना नामांकन वापस ले रहे हैं वहीं, भाजपा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) से भाजपा नेता आशा मीणा (Asha Meena) किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही हैं।
उन्होंने साफ कह दिया हैं कि मेरी तो मंशा क्लियर है मैं चुनाव तो लड़ूंगी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए आशा मीणा ने लिखा है कि गजेंद्र सिंह ने पहले किसी के जरिए बात मुझ तक पहुंचाई ।
इससे पहले चंद्रशेखर जी का फोन भी आया था, लेकिन मेरी मंशा क्लीयर हैं, मेरी जनता ने मुझे निर्दलीय के रूप में प्रत्याशी बनाया है, अब तो मैं चुनाव तो लड़ूंगी ।
संबंधित खबरें
ऐसे में आशा मीणा को मनाने के भाजपा के सभी जतन फेल हो गए हैं।
नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन भी है और आशा मीणा मानने को तैयार नहीं है। जिसके चलते उनका सवाई माधोपुर से निर्दयलीय चुनाव लड़ना तय हो गया है।
मेरी तो मंशा क्लियर हैं : आशा मीणा ।
गजेंद्र सिंह ने पहले किसी के जरिए बात मुझ तक पहुँचाई । इससे पहले चंद्रशेखर जी का फोन भी आया था लेकिन मेरी मंशा क्लीयर हैं , मेरी जनता ने मुझे निर्दलीय के रूप में प्रत्याशी बनाया है ,चुनाव तो में लड़ूंगी ।#आशा_मीणा #Mission2023AshaSwm pic.twitter.com/HEDeXpcmj2
मीणा की क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है जो भाजपा के वोट बैंक को बिगाड़ सकती हैं। जिसके चलते यहां से भाजपा की मुसीबत बढ़ती लग रही है।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने सवाई माधोपुर सीट से सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि, कांग्रेस की ओर से दानिश अबरार को टिकट दिया गया है।
भाजपा के बागी वापस ले रहे नाम
बता दें कि नाम लेने का ये सिलसिला केवल कांग्रेस में ही नहीं चल रहा है बल्कि भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेता भी नाम वापस ले रहे हैं।
बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी हकरू मईडा ने भी आज अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसी तरह से भाजपा के पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत भी नाम वापस लेने वाले हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल