नई दिल्ली | Wrestlers Protest: कुश्ती के मैदान का दंगल अब नार्को टेस्ट तक जा पहुंचा है।
कुश्ती का दंगल नार्काे टेस्ट तक: बृजभूषण सिंह बोले- मैं तैयार हूं लेकिन विनेश फोगट और पुनिया का भी हो नार्काे टेस्ट, पहलवानों ने कहा- हैं तैयार हम
- बृजभूषण शरण सिंह एक शर्त रखते हुए नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए। - उन्होंने शर्त रखी है कि, पहलवानों को भी ये टेस्ट करवा होगा। - जिसके जवाब पहलवानों ने हां में दिया।
HIGHLIGHTS
- - बृजभूषण शरण सिंह एक शर्त रखते हुए नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए।- उन्होंने शर्त रखी है कि, पहलवानों को भी ये टेस्ट करवा होगा। - जिसके जवाब पहलवानों ने हां में दिया।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौनशोषण का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे पहलवानों की जंग अब नार्को टेस्ट तक पहुंच गई है।
ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह एक शर्त रखते हुए नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए।
उन्होंने शर्त रखी है कि, पहलवानों को भी ये टेस्ट करवा होगा।
जिसके जवाब पहलवानों ने हां में दिया।
संबंधित खबरें
बजरंग पूनिया ने नार्काे टेस्ट कराने वाले चैलेंज को स्वीकार कर लिया है।
पूनिया ने कहा है कि अगर फेडरेशन के घोटाले गिनने हैं तो हम नार्काे टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।
जिन लड़कियों ने शिकायत की है, वह भी नार्काे टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।
सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी इस मामले में दोनों तरफ से बयानबाजी से जबरदस्त मुकाबला हो रहा है।
#WATCH | "I would like to tell Brij Bhushan that not only Vinesh, all the girls who have given the complaint, are ready to undergo the Narco test. It should be done live so that the entire country knows about his cruelty to the daughters of the country," says wrestler Vinesh… https://t.co/24RmbAU9JB pic.twitter.com/4V15l8UBTJ
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का हो नार्को टेस्ट
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से पहलवानों को चैलेंज किया था जिसमें पहलवानों को चैलेंज करते हुए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मैं अपना नार्काे टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट या लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन मेरी भी एक शर्त है कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की भी ये सभी जांचें होनी चाहिए।
अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा कर दें।
रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाइ
मैं वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिये तैयार हूं। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों को वादा करता हूं। रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। जय श्रीराम
बृजभूषण सिंह पहले ही खारिज कर चुके हैं आरोप
गौरतलब है कि बृजभूषण सिंह पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को गलत बता चुके हैं।
उन्होंने हर बार इन आरोपों नकार दिया है। वहीं दूसरी ओर, पहलवान भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
उन्होंने तो यह तक कहा था कि अगर वे आरोप सही साबित होते हैं तो फांसी पर लटक जाएंगे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल