शिवगंज | गुजरात के बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर शनिवार को शिवगंज पहुंची। उन्होंने यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे पूर्व विधायक संयम लोढा के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
शिवगंज: बनासकांठा की सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार से की भेंट
गुजरात के बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर शनिवार को शिवगंज पहुंची। उन्होंने यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे पूर्व विधायक
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में गुजरात में सर्वाधिक चर्चित सीटों में से एक बनासकांठा जहां कांग्रेस व भाजपा दोनों की दलों ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इस सीट पर चुनाव के समय राज्य कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व विधायक संयम लोढा कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
इस चुनाव में गेनीबेन ठाकोर विजयी होकर सांसद निर्वाचित हुई थी। शनिवार को बनासकांठा की सांसद गेनीबेन शिवगंज िस्थत पूर्व विधायक संयम लोढा के आवास पहुंची तथा उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर लोढा सहित पूर्व पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हनवंतसिंह मेडतियां, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना सहित कांग्रेस जनों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान लोढा ने सांसद ठाकोर को शिवगंज शहर की स्थापना के समय उनके परिवार की भूमिका सहित व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही उनके विधायक काल के दौरान करवाए गए विकास कार्यो की जानकारी दी।
ताज़ा खबरें
ट्रंप ने ईरान को दी 10 दिन की और मोहलत, कहा- 'होर्मुज स्ट्रेट से बोट्स का निकलना एक बड़ा तोहफा'
जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड स्पेशल अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला
देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश