जयपुर, 25 जून 2024 – भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आपातकाल की बरसी पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने युवाओं को कांग्रेस के काले कारनामों से अवगत कराया।
BJP RAJASTHAN: भजनलाल सरकार मीसाबंदियों की पेंशन को लेकर गंभीर, जल्द पारित किया जाएगा कानून: श्रवण सिंह बगड़ी
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आपातकाल की बरसी पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने युवाओं को कांग्रेस के काले कारनामों से अवगत कराया।
HIGHLIGHTS
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा, "आज भी कांग्रेस दिखावा कर रही है और लोकतंत्र में जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने हाल ही में लोकसभा चुनावों में भी देश की जनता को गुमराह किया और गरीब, आदिवासी और दलित लोगों को आरक्षण के नाम पर भ्रमित किया। कांग्रेसी नेता दोहरे चरित्र के लोग हैं।"
संबंधित खबरें
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, "25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘आपातकाल’ की घोषणा की थी। भाजपा इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मना रही है।
जब इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया था, तब उन्होंने बिना कैबिनेट की स्वीकृति लिए राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद से हस्ताक्षर करवाकर देश को जेल की कोठरी बना दिया था। लोकतंत्र की हत्या करते हुए इंदिरा गांधी ने सभी नेताओं को जेल में डाल दिया और मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया।

लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया। इन सब के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने बहुत बड़ा संघर्ष किया और इसके बाद चुनावों में इंदिरा गांधी हार गईं।"
संबंधित खबरें
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा, "आपातकाल के बाद चुनावों में जनता ने कांग्रेस को हरा दिया और जनता पार्टी की सरकार बनी। इस सरकार ने संविधान में संशोधन किया जिससे कोई आपातकाल नहीं लगा सकता, कोई संविधान नहीं बदल सकता और कोई लोकतंत्र को हरा नहीं सकता। लेकिन आज के हालात देखो, जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की थी, वे अब संविधान की पुस्तक को हाथ में लेकर घूम रहे हैं।

आज का दिन लोकतंत्र के संघर्ष का दिन है। मैं उन सभी को प्रणाम करता हूँ जिन्होंने उस दौर में संघर्ष किया था। कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। मीसाबंदियों की पेंशन को लेकर भजनलाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार कानून लाने की तैयारी में है।
इसके बाद मीसाबंदियों को लगातार पेंशन मिलती रहेगी और किसी की भी पेंशन बंद नहीं की जा सकेगी। 19 महीने तक जो लोग जेल में रहे, उन्हें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान देने पर मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताता हूँ।"

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा, "आज भी कांग्रेस दिखावा कर रही है और लोकतंत्र में जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने हाल ही में लोकसभा चुनावों में भी देश की जनता को गुमराह किया और गरीब, आदिवासी और दलित लोगों को आरक्षण के नाम पर भ्रमित किया। कांग्रेसी नेता दोहरे चरित्र के लोग हैं।"

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा, "पूरे देश भर में कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बारे में भ्रांतियां फैलाई। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर इन भ्रांतियों का जवाब कांग्रेस के काले इतिहास को बता कर देगा। देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता है।"
इस मौके पर जयपुर शहर के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
thinQ360