बारां, 27 जून - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को झुंझुनूं में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का लाभार्थियों के खातों में सीधे हस्तांतरण (डीबीटी) किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचे।
संबंधित खबरें
जिला स्तर पर यह कार्यक्रम बारां जिले के जिला परिषद भवन, प्रथम तल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, अन्ता विधायक कंवर लाल मीणा, उपजिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, नन्दलाल सुमन, महावीर नामा सहित जिला परिषद सीईओ रामावतार गुर्जर, एडीएम दिवांशु शर्मा, एसडीएम पूजा मीणा, डीएसओ रजत विजयवर्गीय और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास की भावना से राज्य सरकार समाज के हर व्यक्ति और उनके परिवार को सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।" इसी भावना के साथ उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया।
बारां जिले के 1 लाख 63 हजार 825 लाभार्थियों के खाते में 19 करोड़ 21 लाख 87 हजार 850 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की गई। पूरे राज्य में 88 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1,037 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। 1 अप्रैल, 2024 से पेंशन राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,150 रुपये कर दी गई है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वृद्धजन, विधवा, निःशक्तजन जैसी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके साथ ही, कार्यक्रम ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया गया।
संबंधित खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां: माउंट आबू में रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण
राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सीनियर अफसर पर जातिगत टिप्पणी, महिला SP नीतू बुगालिया पर FIR दर्ज
इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ:
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक निशांत सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं की बढ़ी हुई राशि का लाभार्थियों के खातों में सीधे हस्तांतरण (डीबीटी) किया गया।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
शेयर करने वाली इमेज
बैकग्राउंड थीम
आस्पेक्ट रेशियो
thinQ360