thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

गांव चलो अभियान: भाजपा की गांव चलो अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मंडल स्तर के भाजपा कार्यकर्ता करेंगे एक दिवसीय रात्रि प्रवास

thinQ360 thinQ360

कार्यशाला में बताया गया कि गांव चलो अभियान प्रदेश में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • कार्यशाला के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल और मोतीलाल मीणा ने कार्यशाला में मौजूद जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों को अभियान को सफल बनाने के लिए संगठित रूप से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
bjp gaon chalo abhiyan
BJP Rajasthan

Jaipur |भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत प्रदेश में ‘‘गांव चलो अभियान’’ शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारियों सहित 85 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता 54 हजार स्थानों पर एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और आगामी समय में जिलों में होने वाली कार्यशालाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि गांव चलो अभियान प्रदेश में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वहीं प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एबेंसेडर बनाने और नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य किया जाएगा।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अभियान के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भडाना ने अभियान की बूथ स्तर तक की संरचना और अभियान को प्रत्येक गांव तक संचालित करने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी।

कार्यशाला के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल और मोतीलाल मीणा ने कार्यशाला में मौजूद जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों को अभियान को सफल बनाने के लिए संगठित रूप से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें