thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

केंद्र ने माना राजे का प्रभाव: वसुंधरा को चुनावों से पहले बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगी ये कमान

desk desk

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।  दरअसल, 30 मई से शुरू हो रहे भारतीय जनता पार्टी के ’महा जनसम्पर्क’ अभियान में वसुंधरा राजे को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।  दरअसल, 30 मई से शुरू हो रहे भारतीय जनता पार्टी के ’महा जनसम्पर्क’ अभियान में वसुंधरा राजे को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।
bjp gives big responsibility to vasundhara raje take charge of maha jan sampark abhiyan in jharkhand
Vasundhara Raje

जयपुर | केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में जनता के बीच जाकर जश्न मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है।

इस अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क स्थापित करने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की ज़िम्मेदारियां भी तय कर दी है।

ऐसे में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

दरअसल, 30 मई से शुरू हो रहे भारतीय जनता पार्टी के ’महा जनसम्पर्क’ अभियान में वसुंधरा राजे को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने उन्हें झाड़खंड की चार लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी देते हुए केंद्रीय प्रवास योजना प्रभारी बनाया है। 

ऐसे में अब इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को संभालने हुए वसुंधरा राजे अब झाड़खंड में कैंप करेंगी।

गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और वसुंधरा राजे भाजपा का सीएम चेहरा मानी जा रही है। 

हालांकि, पिछले चुनावों में सीएम चेहरा होने के बावजूद भी उनके साथ से सत्ता निकल गई थी, लेकिन उनका प्रभाव अभी भी कम नहीं हुआ है। 

राजस्थान में राजे के इस राजनीतिक प्रभाव को भाजपा आलाकमान भली-भांति समझता है। ऐसे में इस बार भी पार्टी द्वारा उन्हें काफी अहमियत दी जा रही है।

मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा 30 मई से 30 जून तक देशभर में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा के केंद्रीय संगठन की ओर से वरिष्ठ नेताओं को डोर-टू-डोर कैम्पेनिंग के अलावा सभा-सम्मेलन और प्रेसवार्ता के माध्यम से सरकार के विज़न और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना होगा। 

भाजपा के केंद्रीय संगठन ने को ग्रुपों में बंटा और कई नेताओं को इसकी कमान सौंपी गई है। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें